दिलेर ने देबोच लिया एक लुटेरे को,दूसरा फरार

Must read

–पुलिस ने गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरु की
नई दिल्ली। राजधानी में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के केशवपुरम इलाके में दो युवकों ने पानी और जूस की सप्लाई करने वाले कारोबारी को बट से घायल कर हजारों का कैश लूट लिया। लूटकर भाग रहे बदमाशों में से एक को दिलेर शख्स ने दबोच लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मनोहर लाल नामक कारोबारी का रोशनआरा रोड पर पानी और जूस की सप्लाई करने का कारोबार है। इनके यहां चौकीदार विनोद और एकाउंटेंट राहुल भी काम करता है। घटना के मुताबिक सोमवार की शाम मनोहर लाल अपने ऑफिस में मौजूद थे। इसी दौरान असलहे से लैश दो बदमाशों ने ऑफिस में घुसते ही मनोहर की कनपटी पर पिस्टल तान दी। विरोध किया तो बदमाशों ने बंदूक के बट से मारकर मनोहर को घायल कर लिया। बदमाश २२ हजार रूपए लूटकर गोली चलाते हुए भागने लगे। इसी मनोहर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चौकीदार विनोद और एकाउंटेट राजेश भी आ गए। राजेश ने जान की बिना परवाह करते हुए बदमाशों का पीछा कर लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने एक बदमाश को धर दबोचा। एक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गया। मौके पर कुछ अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को गिर तार कर लिया। बदमाश की पहचान विरेंन्द्र प्रताप सिंह निवासी नवाबगंज गोंडा के रूप में हुई। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान राजेश के रूप में कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिर तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस दिलेर राजेश को इनाम देने पर विचार कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article