मायापुरी इलाके में पेंट फैक्ट्री में आग लगी

Must read

–मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची
नई दिल्ली। मायापुरी इलाके में पेंट बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है,लेकिन फैक्ट्री में रखे केमिकल के जरिये आग फैलने से फायर ब्रिगेड को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल,बचाव व राहत का काम जारी है। मौके पर पुलिस के जवान भी पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक,मायापुरी फेज-1 क्षेत्र के बी-1 ब्लॉक में पेंट बनाने की एक फैक्ट्री है। रोजाना की तरह आज भी पेंट बनाने का काम चल रहा था। तभी इस फैक्ट्री में आग लग गयी। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक,दोपहर करीब 3 बजे आग की खबर मिलते ही मौके पर एक के बाद एक 20 गाड़ियां भेजी गयी हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। चूंकि फैक्ट्री में केमिकल रखा था,इसलिये आग काफी क्षेत्र में फैल गयी है,जिसपर काबू पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है,लेकिन जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जायेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article