मुनीम को मारी गोली, मौत

Must read

–गुरूवार देर रात की वारदात 
नई दिल्ली। यमुनापार के सोनिया विहार इलाके में बदमाशों ने एक मुनीम के सीने में कई गोलियां उतार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुनीम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के  खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार द्वारका प्रसाद (42) अपने परिवार के साथ सोनिया विहार इलाके में रहता था। वह सोनिया विहार स्थित हरपाल प्रापर्टी डीलर के यहां बतौर मुनीम काम करता था। गुरूवार की रात करीब 12 बजे वह ऑफिस से घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर ही था कि अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनीम को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article