स्कूटी सवार महिला की चेन झपटी

Must read

–प्रगति मैदान के सामने हुयी वारदात
नई दिल्ली। प्रगति मैदान के सामने सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाश एक महिला से चेन ङापटकर भाग निकले। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर  जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये प्रगति मैदान के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि बदमाशों के हुलिये का सही तरीके से पता चल सके।
सीमा आनंद एक बैंक में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी,दो बच्चों के साथ जामा मस्जिद गयी थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी स्कूटी से लौट रहीं थी,तभी यह घटना हुई। आनंद के मुताबिक बाइक सार दोनों युवक खूनी दरवाजा के पास से ही उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने प्रगति मैदान का गेट नंबर-५ पार किया। बाइकर्स ने अचानक उनकी पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर चैन लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने तिलक मार्ग थाने जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article