दरिंदों ने युवती तो कहीं किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Must read

–मेडिकल में रेप की पुष्टि
–पुलिस ने दोनों ही मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली।सख्त कानून के बावजूद बलात्कार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अलग-अलग दो जगहों का है,जहां दरिंदों ने युवती को तो कहीं किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान व मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक,पहली घटना उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके की है। आशा (18, काल्पनिक नाम) नाम की एक युवती अपनी बहेन के यहां आयी थी। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। कभी-कभी वह अपनी बहन के यहां दिल्ली आ जाया करती है। आते-जाते उत्तम नगर इलाके में रहने वाले 17 वर्षीय राकेश से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के दौरान राकेश ने उसे कई बार अपने हवस का शिकार बनाया। जब आशा ने शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। इससे दुखी युवती ने मामले की शिकायत थाने में की। मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला मध्य दिल्ली के पटेल नगर है। समीर (22) नाम के लड़के ने घर में अकेली 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार कर दिया। घटना के समय किशोरी के माता-पिता कहीं गये थे। घर लौटने पर पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गयी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article