कॉलेज की दोस्ती ने महिला को गैंगरेप का शिकार बनाया

Must read

–ब्वॉय फ्रेंड ने दोस्त को भी परोसा
–पुलिस ने दोनों दोस्तों को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। कॉलेज की दोस्ती एक महिला को इतनी महंगी पड़ी कि उसके ब्वॉय फ्रेंड ने न सिर्फ खुद उसे हवस का शिकार बनाया,बल्कि अपने दोस्त को भी परोसा। आरोप है कि नशे का इंजेक्शन देकर महिला के साथ नोएडा स्थित एक कमरे में कई दिनों तक दोनों ने रेप किया। इतना ही नहीं महिला के एक साल के बेटे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश भी कर देते थे। यह सनसनीखेज वारदात जब साउथ दिल्ली की वसंत विहार पुलिस के संज्ञान में आयी तो पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों को धर दबोचा।  
जानकारी के मुताबिक, पूजा(२२, काल्पनिक नाम) अपने पति के साथ मुनिरका इलाके में किराये के एक मकान में रहती है। उसका पति गुडग़ांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में कैब ड्राइवर है। सभी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित लालगंज इलाके के रहने वाले हैं। पूजा ने पुलिस को बताया कि लालगंज में जब वह पढ़ाई कर रही थी,तो दुर्गेश नामक युवक कॉलेज के सामने ही पीसीओ बूथ चलाता था। वहां दोनों की दोस्ती हो गई। इसी दौरान वह शादी करने के बाद अपने पति के साथ दिल्ली चली आयी। इसी बीच दुर्गेश भी नौकरी करने के लिये दिल्ली आ गया। करीब दो सप्ताह पहले दुर्गेश पूजा के घर गया और उसने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दुर्गेश ने पूजा को बताया कि वह एक युवक को जानता है जो उसे नौकरी दिला सकता है। दुर्गेश की बातों में पूजा आ गयी।
पूजा डाकूमेंट्स लेकर दुर्गेश के बुलाने पर उसके पास पहुंच गयी। दुर्गेश उसे लेकर अपने दोस्त दीपक मिश्रा के पास नोएडा लेकर चला गया। पूजा अपने साथ एक साल का बेटा भी ले गयी थी। इसी दौरान उन्होंने नशीला पदार्थ पिला दिया और कई दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाया।  

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article