तेज रफ्तार वाहन जख्मी कर फरार

Must read

–शख्स को जख्मी हालत में भर्ती कराया गया
नई दिल्ली। दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन न जाने कब किसकी जान ले ले,कुछ कहना मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला रिठाला इलाके में हुआ। एक शख्स ग्रामीण सेवा वाहन से उतरकर आगे बढ़ा ही था कि एक तेज रफ्तार मिनी बस ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से यह शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पहचान अरुण कुमार के रुप में हुयी है।  मौके से बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार अरुण कुमार (२२) परिवार के साथ दीप विहार में रहता है। दीप विहार में ही अरुण प्राइवेट जॉब करता है। अरुण शनिवार को ग्रामीण सेवा लेकर मधुबन चौक से रिठाला की तरफ जा रहा था। सेक्टर 8 रिठाला बस स्टैंड पर अरुण ग्रामीण सेवा से उतरा ही था और किराया देकर आगे बढ़ गया। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जख्मी हालत में अरुण को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article