तेज रफ्तार डीटीसी बस ने होटल कर्मचारी को रौंदा

Must read

तेज रफ्तार डीटीसी बस ने होटल कर्मचारी को रौंदा
नई दिल्ली। दिल्ली में लो फ्लोर बसों से हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिलेनियम डिपो की डीटीसी लो फ्लोर तेज रफ्तार बस ने आज सुबह एक बाइक को टक्कर मारते हुये एक पेड़ से टकरा गयी। जख्मी हालत में बाइक सवार को एम्स में ले जाया गया,,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
मृतक की पहचान विजय चौधरी (21) के रूप में हुई है। विजय परिवार के साथ बी 5 एमसीडी फ्लैट श्रीनिवासपुरी में रहता था और होटल हयात में काम करता था। आज सुबह वो घर से होटल जा रहा था। सुबह छह बजे मुलचंद लाईओवर के अंडरपास के पास तेज रफ्तार डीटीसी बस ने टक्कर मार दी। मिलेनियम डिपो की बस को राकेश नाम का शखस चला रहा था। बताया जाता है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई। विजय को एम्स ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस चालक मौके से फरार हो गया।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article