अज्ञात वाहन से होमगार्ड की मौत,कांस्टेबल जख्मी

Must read

नई दिल्ली,19 मई। मुल्तान नगर इलाके में सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गयी,जबकि उसका साथी कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे में मरने वाले का नाम विनय (26) और जख्मी महेन्दर (25) है। दोनों कमला मार्केट थानाक्षेत्र में पोस्टेड थे। फिलहाल,पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक,होमगार्ड विनय और महेन्दर दोनों सुल्तानपुरी इलाके के रहने वाले हैं। शुक्रवार की रात दोनों सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर गाड़ी से घर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी मुल्तान नगर से गुजर रही थी,तभी किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से विनय की मौके पर ही मौत हो गयी,जबकि महेन्दर को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article