ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला से किया बलात्कार

Must read

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने महिला से किया बलात्कार
घर में बुलाकर बनाया हवस का शिकार
नई दिल्ली। ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने एक महिला को घर बुलाकर उसके साथ रेप कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगा परिजनों ने देर रात थाने का घेराव किया और जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आला अधिकारियों के समङााने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में देर रात कार्रवाई कर आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गिर तार कर लिया। पुलिस इससे पूछताछ कर जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल वीरेन्द्र के रूप में हुई है। आरोपी कांस्टेबल अमन विहार ट्रेफिक सर्किल में बतौर कांस्टेबल तैनात है। अमन विहार इलाके में रह रही एक 30 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि दोपहर में कांस्टेबल ने अपने नौकर को उसे घर बुलाने के लिए भेजा था।
घर पहुंचने पर कांस्टेबल ने उसे जबरन हवस का शिकार बनाया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का पति गुडग़ांव में काम करता है। देर रात पति के घर आने पर महिला ने आपबीती सुनाई,जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया,लेकिन आरोपी की गिर तारी नहीं की। इस पर स्थानीय लोगों ने देर रात जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि आरोपी कांस्टेबल को गिर तार किया जाये। आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस ने देर रात आरोपी को गिर तार कर लिया। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article