लिफ्ट देने के बहाने लड़की को अगवा कर गैंगरेप

Must read

 — गुडगांवा के पब में काम करती है पीड़ित लड़की
— छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर फैंक कर फरार हुए आरोपी
— मारुति कार सवार चार लड़कों ने दिया घटना को अंजाम
— घटना में शामिल लड़को की पुलिस ने की पहचान
नई दिल्ली,12 मार्च। राजधानी और आस पास के इलाकों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराध के मामलों में लगातार इजाफा होने लगा है जिसके चलते महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। ताज़ा मामला दक्षिणी जिले के महरौली इलाके का है, यहाँ महरौली बदरपुर रोड से मारुति सवार लड़कों ने एक लड़की को लिफ्ट देने के बहाने न केवल अगवा कर लिया बल्कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार जैसे घिनौना काम किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह लड़के पीड़ित लड़की को महरौली इलाके में स्थित छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फैंक कर फरार हो गए। लड़की ने तत्काल ही घटना की सूचना महरौली पुलिस को दी, लेकिन हैरत की बात तो यह रही कि महरौली पुलिस इस मामले से पल्ला झाड़ती नज़र आई और इस मामले को गुडगांवा का बताती रही। उधर गुडगांवा पुलिस पीड़ित लड़की के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके तफ्तीश कर रही है।
 जानकारी के मुताबिक वारदात की शिकार यह लड़की दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहती है और गुडगांवा के एक पब में काम करती है। बताया जाता है कि रोजाना की तरह रविवार को भी लड़की अपना काम ख़त्म करके निकली थी और एम.बी रोड पर घर जाने के लिए किसी गाड़ी का इंतज़ार कर रही थी, तभी एक मारुति 800 से वहां पहुंचे चार लड़कों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने जबरन कार में खींच लिया। बताया जाता है कि यह लड़के लड़की को बदलपुर कि और ले जाने के बजाए महरौली कि तरफ ले गए और वहां इन्होने लड़की के साथ बारी बारी से रेप किया। आरोप है कि कार सवार यह लड़के लड़की को बेहोशी की हालत में महरौली के निकट छतरपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर फैंक कर फरार हो गए। काफी देर के बाद होश में आई लड़की ने मामले की शिकायत महरौली पुलिस से की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में महरौली थाने में सुबह तक भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। सूत्र बताते हैं कि लड़की से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी लड़कों की पहचान तो कर ली है, साथ ही लड़कों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लग पाया है। इस मामले में पहले तो महरौली पुलिस कोई खास दिलचस्पी ही नहीं ले रही थी लेकिन बाद में आला अधिकारीयों के हस्तक्षेप के नाद महरौली पुलिस भी जांच पड़ताल में लग गई थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article