मामूली झगड़े में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली, 09 मार्च। छोटी-छोटी बातों पर खून-खराबे पर उतारु हो जाना दिल्लीवासियों की आदत में शुमार होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मयूर विहार में देखने को मिला। यहां दो युवकों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। लेकिन देखते ही देखते एक शख्स ने दूसरे पर चाकूओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर जांच कर रही है।
 जानकारी के अनुसार सूरजबलि (27) परिवार के साथ मयूर विहार में रहता था। सूरजबलि पेशे से मूर्ति बनाता था। बुधवार की देर रात ये घर के बाहर था। उसी समय पड़ोस में रहने वाले दीपू नाम के शख्स के साथ इसकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बताया जाता है कि कहासुनी के दौरान अचानक दीपू ने चाकू से सूरजबलि पर हमला कर दिया। दीपू ने सूरज की पीठ और पेट पर चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।
 पुलिस ने गंभीर हालत में सूरजबलि को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 पुलिस ने केस की छानबीन करते हुए दीपू दीपू को कल शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दीपू दिल्ली से बाहर भागने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article