होंडा सिटी को टक्कर मार ग्रिल से टकराई कार

Must read

-कार के अंदर नशे में धुत थे युवक-युवती
-ब्रेक के नीचे बीयर की बोतल आने से हुआ हादसा
नई दिल्ली, 09 मार्च। राजधानी की सड़कों पर नशे और रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली की खुमार में नशे में धुत तेज रफ्तार वोक्स वैगन वेंटो कार चालक ने अपना संतुलन ऐसा खोया कि पहले तो सेन्ट्रो कार में टक्कर मार दी इसके बाद लोहे के ग्रिल से टकरा गई। बताया जाता है कि कार में एक युवक और युवती नशे में धुत थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में आने के बाद ही नशे की पुष्टि हो पायेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस को सूचना मिली की अशोक विहार थाने के पास एक वोक्स वैगन वेंटो कार ने सेन्ट्रो कार को टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कार में एक युवक और युवती सवार थे। युवक की पहचान अशोक विहार निवासी आकाश (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आकाश युवती के साथ अपने किसी दोस्त के घर होली मनाने के लिए गया था। देर रात दोनों अपने घर आ रहे थे। अशोक विहार थाने के पास ब्रेक के नीचे बीयर की बोतल आने के कारण ब्रेक नहीं लगा और कार सेन्ट्रो कार से टकराने के बाद लोहे के ग्रिल को तोड़ते हुए एक दुकान के सामने जाकर रुकी। गनीमत रही कि दुकान बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों शराब के नशे में धुत थे, जिसके चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article