हिमाचल में 10 माह में 73 हत्याएं, 296 बलात्कार और 443 महिला छेड़छाड़ के मामले दर्ज

Must read

तपोवन। हिमाचल प्रदेश में 10 महीनों में ही 73 हत्याएं, 296 बलात्कार एवं 443 महिला छेड़छाड़ के कुल 812 मामले दर्ज हुए हैं। करसोग के विधायक दीप राज के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में सीएम सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामलों में संलिप्त 1028 आरोपियों को पकड़ा गया है व 551 मामलों में संलिप्त 801 आरोपियों के विरुद्ध चालान न्यायालय में पेश किया गया। इनमें हत्या के 73 मामलों में 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 48 मामलों में 108 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया तथा 25 मामलों में 34 आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। बलात्कार के 296 मामलों में 445 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 229 मामलों में 290 आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चालान पेश किया गया, 54 मामलों में 55 आरोपियों के विरुद्ध जांच जारी है तथा 33 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई। इसके अलावा महिला छेड़छाड़ के 443 मामलों में 541 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 294 मामलों में 403 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है जबकि 121 मामलों में 138 के खिलाफ जांच जारी है और 28 मामलों में खारिज रिपोर्ट तैयार की गई।वर्तमान में प्रदेश के काॅलेजों में लाइब्रेरियनों के 122 पद सृजित हैं जिनमें से केवल 19 पर भरे हुए हैं तथा 103 पद रिक्त हैं। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के अतारांकित प्रश्न के उत्तर में शिक्षा मंत्री ने बताया कि न्यायालय द्वारा सहायक लाइब्रेरियनों को यूजीसी वेतनमान जारी करने के उपरांत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में यूजीसी वेतनमान का पद सृजित न होने के कारण पाठशालाओं में कार्यरत 31 सहायक लाइब्रेरियनों को काॅलेज लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा 72 सहायक लाइब्रेरियन को सरकार के अनुमोदन उपरांत कालेज लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले कैंपस के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article