हिमाचल में बारिश से कोहराम, ढह गए मकान और पुल, 6 की मौत

Must read

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। प्रदेश में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश जारी है। बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में पहुंचाया है। प्रदेश की सैकड़ों सड़कें बारिश और भूस्खलन के चलते प्रभावित हुई हैं। बारिश के बाद हुए नुकसान की भयावह तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। कहीं ताश के पत्तों की तरह मकान ढह गए तो कहीं लंबे-लंबे पुल नदियों में बह गए। ऐसी भी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें कारें पानी में बहती हुईं नजर आईं। नदी-नालों के साथ लगते गांव-कस्बे बाढ़ से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां से लगातार लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। रविवार देर रात मंडी के नगवाई इलाके में ब्यास नदी में अचानक बाढ़ गई और 6 लोग फंस गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और पुलिस ने 3 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एनडीआरएफ की टीम न रैपलिंग तकनीक के जरिए 6 लोगों का रेस्क्यू किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article