हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल दुष्कर्म की घटनाएं आई सामने

Must read

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद और पलवल से हैवानियत की हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। फरीदाबाद में जहां एक ऑटो में सवार युवती से चालक समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया तो पलवल में पति की शिकायत करने थाने गई महिला से भी हैवानियत हो गई। गैंगरेप के बाद महिला को बेच दिया गया। पलवल में एक नाबालिग सहित तीन के साथ दुष्कर्म करने का मामले प्रकाश में आए हैं। दुष्कर्म की इन घटनाओं के एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ गए हैं।
पलवल जिले में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामलों में महिला से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी की मदद करने को लेकर एक थानेदार पर भी आरोप लगा है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी उसके पति के साथ अनबन चल रही थी। 23 जुलाई को वह हसनपुर थाना में शिकायत देने के लिए गई थी। थानेदार ने उसकी शिकायत लेने से इनकार कर दिया।
थाने में उसके पास गांव सतुआगढी निवासी बल्ली नामक व्यक्ति बैठा हुआ था। थानेदार ने उसे जबरन उस आदमी के साथ भेज दिया। वह उसे खेतों पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहां पहले से ही निरंजन और भीम नामक दो और व्यक्ति बैठे हुए थे। तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। तीनों उसे पलवल ले आए और यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि यहां उन्होंने गांव घोड़ी निवासी बिजेंद्र को उसे बेच दिया। उसने भी दुष्कर्म किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article