सुसाइड नोट लिखकर किशोर ने लगाई फांसी

Must read

अलीगढ़। जिले में शहर के ग्रीन पार्क अपार्टमेंट में एक किशोर ने सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। किशोर घर में अकेला था। परिवार घूमने के लिए मसूरी गया था। किशारे ने सुसाइड नोट में माता और पिता को सारी बात लिखी है। किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस के अनुसार किशोर गेम भी खेलता था। घटना के वक्त उसका कंप्यूटर आन था। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
ग्रीन पार्क निवासी दक्ष राठौर ने की परीक्षा थी। पिता अमित निर्मल राठौर अधिवक्ता हैं। अमित परिवार के साथ 27 मई को मसूरी गए थे। दक्ष की परीक्षा थी, इसलिए वो नहीं गया। देर रात परिवार लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद था। बगल वाले फ्लैट से पीछे के रास्ते अमित अपने घर में गए तो दक्ष का शव लटका था। उसे वरुण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article