साहिल की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल खान की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है। दरअसल, साहिल की रिमांड खत्म होने पर दिल्ली पुलिस ने आज गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई। दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था।रिमांड में पूछताछ के दौरान साहिल पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा है। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है। साक्षी की हत्या के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए हर तरकीब का सहारा लिया। बुलंदशहर जाने से पहले साहिल रिठाला गया और वहां हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया फिर दो बसें बदलकर बुआ के घर जाकर छिप गया था। आरोपी ने इस निर्मम हत्या को क्यों अंजाम दिया। अब तक दिल्ली पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article