साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ती जा रही है कि अब दिल्ली के कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरा मच गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं। महिला की पहचान एम राधा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 40 से अधिक बताई जा रही है। घायलवस्था में महिला को मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है, गोली मारने के बाद वह कैंटीन के बैक एंट्री के रास्ते फरार हो गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article