सफाईकर्मियों ने निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन

Must read

गुरुग्राम। नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने मंगलवार को सेक्टर 42 स्थित नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का दो महीने से रुका हुआ वेतन देने, निजी एजेंसियों को दिए गए सफाई के ठेके रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने नारेबाजी की और दोपहर तक धरना भी दिया। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री और राज्य सचिव नरेश मलकट सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डॉ. नरेश कुमार ने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की नगर निगम स्तर की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। राज्य सचिव नरेश मलकट ने बताया कि बुधवार को सेक्टर 34 स्थित नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article