संदेशखाली विवाद पर भाजपा का बंगाल भवन पर प्रदर्शन

Must read

नई दिल्ली। बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बंग भवन के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर तुगलक रोड थाने में गई। वहां कुछ देर रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख व अन्य पर संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप है। इस मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुप हैं। वह अपने नेता की निंदा भी नहीं की। उन्होंने दिल्ली में नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपित आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। न्होंने कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में शाहजहां शेख को और अरविंद केजरीवाल दिल्ली में नारंग को बचाने में लगे हुए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि बंगाल की घटना संवेदनशील मामला है। ममता बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस व आप में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article