संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की छत से गिरने से मौत

Must read

दादरी। ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दौलत राम कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने मौत हो गई। मृतक महिला के शरीर व चेहरे पर लगी चोटों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र नेपाल मूल रूप से जिला बुलंदशहर के अंतर्गत लुहारली गांव का रहने वाला है। लेकिन कई साल से रेलवे रोड पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दौलत राम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है।

वहां पर पशुपालन करके दूध बेचने का कार्य करता है। कपिल के साथ मीनू नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ कई साल से रिलेशनशिप में रह रही थी। मंगलवार को रात के वक्त महिला की छत से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला जिस समय छत से गिरी थी उस समय अंधेरा था। आसपास के लोग मौके पर गए तो उन्होंने देखा कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे। छत से गिरने से महिला की मौत लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में सामने आया है कि महिला का पहला पति सुरेश चौधरी किसी मामले में कई साल से जेल में था। पहले पति से ही महिला के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। महिला ने कुछ साल पहले ही अपनी लड़की की शादी की थी। पहले पति के जेल में होने के चलते महिला कई साल से कपिल के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। सूत्रों से पता चला है कि किसी न किसी बात को लेकर आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। महिला की मौत के बाद कपिल अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ मौके से फरार हो गया। महिला की मौत छत से गिरने से हुई है या फिर महिला की हत्या कर महिला के शव को छत से नीचे फेंककर हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा। एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो भी निकाल कर आएगा पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article