संगम विहार और मीठापुर में करंट लगने से दो युवकों की मौत

Must read

नई दिल्ली। संगम विहार और मीठापुर में बुधवार रात को करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक के स्वजन ने दुकानदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर संगम विहार थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के स्वजन ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। दक्षिणी जिला पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय अनिल शाह परिवार के साथ संगम विहार में रहता था। वह मूलरूप से मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी स्थित सिंहवाहिनी का रहने वाला था। संगम विहार में मूसलाधार वर्षा की वजह से जलभराव हो गया। देर शाम अनिल गली नंबर छह से गुजर रहा था। यहां पर भी पानी भरा हुआ था। जैसे ही वह पानी में उतरा तो उसे करंट ने चपेट में ले लिया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल भेजा गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल के पिता सिकन्दर साह मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। तीन भाई गांव में रहते हैं। वह संगम विहार में किराए के मकान में रहता था। अनिल कूड़ा बीनने का काम करता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article