शांत नहीं हुई हिंसा की आग, फरीदाबाद में असामाजिक तत्वों ने की आगजनी

Must read

बल्लभगढ़। नूंह उपद्रव के बाद अभी भी आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्व छुटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार की रात को गांव रायपुर कलां में दो लोगों के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर में आग लगा दी। गांव अल्लीपुर के रहने वाले कल्लू खान ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत पर गांव रायपुर कलां के रकबा में आरा मशीन लगाई हुई है। शुक्रवार की शाम को वह अपने घर आ गया। नौकर गांव सिडौला निवासी मलखान नाथ वहां पर था। रात को साढ़े आठ बजे वह अपने खेतों पर गया, तो वहां पर कुछ युवा मुंह पर कपड़े बांध कर खड़े हुए थे। उन्होंने अचानक उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह इस दौरान उनसे छूट कर धान के खेत में निकल कर अपने प्राण बचाकर भाग गया। आधे घंटे बाद मलखान नाथ उसके पास आया, तो उसने बताया कि उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसने उन लोगों को बताया कि वह तो यहां पर नौकरी करता है। तब उन्होंने उसे छोड़ दिया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने उसकी मच्छरदानी को ट्रैक्टर पर डाल कर आग लगा दी और मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग काे बुझाया। इसके बारे में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कल्लू खान और मलखान नाथ का बल्लभगढ़ सामान्य अस्पताल में उपचार कराया। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने कल्लू खान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article