रेलवे ट्रैक पर हुए हमले में घायल हुए युवक की मौत

Must read

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बागसेवनिया क्षेत्र में 10 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक पर दो लोगों ने शराब पिलाने के बाद हमला किया था। रेलवे ट्रैक पर पत्थर मारकर युवक को घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 15 साल पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिंह राजगढ़ का रहने वाला था। मानसिंह कई सालों से भोपाल में रहता था, भोपाल में रहने वाले सुनील और मंगल नाम के मजदूरों से उसकी पुरानी रंजिश थी। करीब पंद्रह साल पहले उनके बीच विवाद हुआ था तभी से उनसे मनमुटाव चलता रहता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article