रील बनाने के चक्कर में हादसे की शिकार हो गई लड़की

Must read

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बच्ची रील बनाने के चक्कर में बालकनी से गिर गई और गंभीर रूप में घायल हो गई। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद की एक सोसाइटी में छठे फ्लोर एक लड़की बालकनी में खड़े होकर रील बना रही थी। तभी अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट गया, जब लड़की ने मोबाइल बचाना चाह तो वह फोन के साथ-साथ खुद भी ऊंचाई से नीचे आ गिरी। इस दर्दनाक हादसे में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस घटना के होते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के क्लाउड 9 सोसाइटी की है। जहां मोनिशा (16) नाम की लड़की अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। रील बनाने के चक्कर में वह सायटी के छठे फ्लोर से नीचे आ गिरी। दरअसल मोनिशा जब वीडियो शूट कर रही तब उसके हाथ से मोबाइल छूट गया था। वह उसे पकड़ने के चक्कर में बालकनी से नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद आनन-फानन में आकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article