योगी सरकार ने बदले 6 आईपीएस अफसर

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने छह आईपीएस अफसरों के तबादलें कर दिए हैं। इन तबादलों में आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह का भी नाम है। उन्हें अब पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबंद्ध किया गया है। उनकी जगह आईपीएस जे. रविंद्र गौड को आगरा कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।योगी सरकार ने मंगलवार की दोपहर को छह आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जाने की सूची जारी की। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव ए कुलकर्णी को अब पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र भेजा गया है। आईपीएस कुलकर्णी के स्थान पर पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा के पद पर तैनात शिवहरि मीणा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही आईपीएस चंद्र प्रकाश को पुलिस महानिदेशक अभिसूचना महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। आईपीएस प्रेम कुमार गौतम को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, आईपीएस जे. रविंद्र गौड को आगरा कमिश्नरेट का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article