युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Must read

गाजियाबाद।  लोनी के ट्रोनिका सिटी में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने देर रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 30 नवम्बर को खानपुर के जंगल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। पुलिस को आरोपित पकड़ने में सबसे बड़ा सहारा टेक्निकल सर्विलांस से मिला। जंगल में एक्टिव मोबाइल की संख्या बेहद कम होने की वजह से मोबाइल टावर के डंप डाटा में पुलिस को कम नम्बरो की पड़ताल करनी पड़ी। खानपुर के एक सीसीटीवी में एक आरोपित काले रंग की हुडी पहनी हुई थी। पीड़िता ने एक आरोपित की जानकारी देते हुए बताया था कि उसने काले रंग की हुडी पहनी हुई थी। उससे भी आरोपित की पहचान हुई। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद ने बताया कि मुख्य आरोपित ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया था। पुलिस ने घटना में शामिल खानपुर के जुनैद, इमरान, चांद, गोलू उर्फ हर्ष, एवं सुल्तान को कल रात तक गिरफ्तार कर लिया था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article