युवक की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के मंडोली इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली के मंडोली इलाके में डकैती का विरोध करने पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सलमान के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों ने मृतक को लूटने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने उसे चाकू मारकर हत्या कर दी और उसका फोन और 500 रुपये नकद चुरा लिए। एक नाबालिग आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले, सोमवार को दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान पप्पू के रूप में हुई, जो शास्त्री नगर का रहने वाला था और उत्तर प्रदेश के बस्ती का मूल निवासी था। वह दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) शौचालय के केयरटेकर के रूप में काम करता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article