मेयर चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, द्वारका सी वार्ड की पार्षद सुनीता भाजपा में शामिल

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद प्रवेश साहिब सिंह की उपस्थिति में आज द्वारका सी वार्ड से आम पार्टी निगम पार्षद सुनीता और पूर्व निगम पार्षद रामनिवास भाजपा में शामिल हुए। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे। वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रवेश साहिब सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर सुनीता एवं रामनिवास को भाजपा में शामिल किया। वीरेन्द्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा गत 18 महीनों से आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सघर्ष कर रही है और केजरीवाल सरकार के नित नए भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है। आज उसी का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी के अनेक पार्षदांे का वहां के भ्रष्टाचार को देखते हुए दम घुट रहा है और वे भाजपा की ओर एक नई उम्मीद के साथ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अंदर निगम पार्षदों को बंधुआ मजदूरों की तरह निर्देश दिया जाता है और वहां विचार नहीं होता सिर्फ प्रताड़ना होती है। सचदेवा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में एक ऐसी सरकार भी है जो लगातार लोगों से झूठ बोलना, धोखा देना और भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का हर निगम पार्षद अरविंद केजरीवाल की शह पर हो रहे भ्रष्टाचार और मंत्रियों के जेल जाने से आहत है और आज वे भाजपा की ओर भविष्य की उम्मीद से देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अंदर उनके पार्षदों का दम घुट रहा है और वह सभी भाजपा में शामिल होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे काम करने की उम्मीद से अनेक लोग आम आदमी पार्टी में आए थे, लेकिन निगम चुनाव जीतने के बाद से ही हर पार्षद क्षेत्र का कमीशन तय कर दिया गया है और अब ना चाहते हुए भी उनसे पैसे की उगाही करवाई जा रही है। सुनीता ने वीरेन्द्र सचदेवा एवं प्रवेश साहिब सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा से हमारा पुराना रिश्ता रहा है, हम गत वर्ष परिवर्तन की उम्मीद से आम आदमी पार्टी में शामिल हुऐ थे पर वहां केवल भ्रष्टाचार दिखा और निराशा मिली जिसने हमे आम आदमी पार्टी छोड़ने को बाध्य किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और उनके कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर आज हम भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article