मुनिरिका गांव मामले में पिता ने दामाद पर लगाया तंत्र मंत्र के चक्कर में फंसने का आरोप

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली के मुनिरका गांव में दो दिन पहले दो मासूम बच्चों की हत्या कर महिला द्वारा खुदकुशी मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसा था। मृतका वर्षा के पिता का आरोप है कि पिता ने दामाद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ससुराल वाले वर्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे। वर्षा के पिता हेमंत कुमार ने यह भी शिकायत की है कि उनका दामाद तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था। जिसके चलते उसका व्यवहार अजीब हो गया था। वह वर्षा को नशीली दवाएं भी देता था जिसे खाने के बाद वर्षा का बर्ताव बदल जाता था और वह ज्यादा परेशान हो जाती थी। यह बातें उन्हें खुद वर्षा ने बताई थीं। हेमंत ने कहा कि उनकी आखिरी बात वर्षा से सात अक्टूबर को हुई थी तब उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। हेमंत ने कहा कि उनकी बेटी ने उन्हें 8 अक्टूबर की सुबह सात बजे जगाने को कहा था। जब उन्होंने अगले दिन वर्षा को फोन किया तो किसी अंजान आदमी ने फोन उठाकर बताया कि फोन बाहर है और घर में अंदर से कुंडी लगी हुई है। वर्षा के पिता दामाद पर आरोप लगाते हैं कि वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में है और कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वह चाहते हैं कि जांच सही और निष्पक्ष तरीके से हो। बता दें कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुनिरका में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी कलाई की नस काटकर जान दे दी थी।मृतकों की पहचान वर्षा शर्मा (27) इसका बेटा अभिमन्यु (4) और ढाई साल के आयुष उर्फ व्यम (2.5) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों की शादी को पांच ही वर्ष हुए हैं इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article