मानहानि मामले में राहुल यूपी में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे

Must read

सुल्तानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को मानहानि के एक मामले में सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होंगे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी शुक्रवार सुबह नौ बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे और फिर सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता विजय मिश्रा ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अदालत ने इस मामले में गांधी को 20 फरवरी को जमानत दे दी थी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने गांधी को 26 जुलाई को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article