मनीष सिसोदिया का काॅलर पकड़कर कोर्ट से ले जाती पुलिस पर भड़की आप

Must read

-पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी पर ले जाते वक्त का एक वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर इस आरोप का जवाब दिया है। सीएम द्वारा शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे पत्रकारों ने मनीष सिसोदिया से केंद्र के अध्यादेश पर सवाल किया वह कुछ बोलने लगे और उनके बोलते ही पुलिस बेहद तेजी दिखाते हुए उन्हें अंदर ले गई। यह वाकया तब हुआ जब उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए जाया जा रहा था। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि क्या पुलिस को इस तरह मनीष के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?
वहीं आप के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा क्या पुलिस को इस तरह मनीष के साथ दुव्र्यवहार करने का अधिकार है। क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए मोदी जी ने कहा है। सौरभ ने इस अफसर को तुरंत सस्पेंड करने की मांग की है।

-दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी। न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article