मंगेतर के दोस्तों ने किया युवती का गैंगरेप, 5 गिरफ्तार

Must read

रांची। झारखंड के चाईबासा में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कातीगुटू गांन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने गई थी। इस दौरान मंगेतर के कई दोस्त इकट्ठा हो गए। उन्होंने शादी तय होने की खुशी में उससे शराब की पार्टी देने की मांग की। दोस्तों के दबाव पर वह शराब ले आया। पार्टी के दौरान ही उन्होंने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। उसका मंगेतर भी शराब के नशे में धुत हो गया। इस बीच युवकों ने उसका गैंगरेप किया। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप पीड़िता को गंभीर रूप से जख्मी हाल में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article