भलस्वा डेयरी इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Must read

नई दिल्ली। उत्तरी बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में बीती देर रात बदमाश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह ंिजदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घायल की पहचान शाहरूख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाहरूख अपने घर के पास ही बैठा था तभी बदमाशों ने उस पहले लाठी डंडो से हमला किया बाद में गोली मार कर फरार हो गए। शाहरूख अपने परिवार के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में ही रहता है। उसका परिवार प्रॉपर्टी और पशुपाल का काम करता है। पुलिस ने परिजनों की मदद से आरोपियों की पहचान की है और उनको पकड़ने की कोशिश कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article