बेल्लारी में मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, एक घायल

Must read

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।दरअसल, स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में कांग्रेस नेता उमेश यादव घायल हो गए। वहीं, कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
वहीं, एक अन्य घटना गंगावती केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 159 और 160 पर सामने आई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्नाटक राज्य प्रगति पक्ष पार्टी (केआरपीपी) के कार्यकर्ताओं से झड़प हुई। बता दें कि केआरपीपी गली जनार्दन रेड्डी द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी है। रेड्डी गंगावती विधानसभा सीट से चुनाव लडऋ रहे हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article