बृजभूषण शरण सिंह ने पुलिस को दर्ज कराया बयान

Must read

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं। बृजभूषण ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। वहीं चार महिला पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिस टीमों के साथ एसआईटी का गठन किया गया है। एक महिला डीसीपी की देखरेख में दस लोगों की टीम बनाई गई थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सहायक सचिव डब्ल्यूएफआई विनोद तोमर के बयान भी दर्ज किए गए। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में विनोद तोमर भी आरोपी हैं। बृजभूषण शरण ने अपनी सफाई में कुछ वीडियो सबूत और मोबाइल डेटा जुटाने को कहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article