बीआर अंबेडकर और दलितों पर विवादास्पद टिप्पणीकरने वाले पूर्व वीएचपी नेता मणियन गिरफ्तार

Must read

चेन्नई।तमिलनाडु के चेन्नई में पूर्व विहिप नेता आरबीवीएस मणियन द्वारा दलितों पर टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि पूर्व विहिप नेता आरबीवीएस  मणियन को बीआर अंबेडकर और दलितों पर उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए पुलिस ने उनके चेन्नई स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को टी नगर भारतीय विद्या भवन में एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान आरबीवीएस  मणियन ने दलितों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके आधार पर मणियन को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया जाएगा। बीएचपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष मणियन को जातिवादी अपशब्दों से भरा भाषण देते हुए देखा गया था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। बाद में उन्हें भारतीय संविधान के जनक बीआर अंबेडकर, एक क्लर्क, टाइपिस्ट और प्रूफरीडर का जिक्र करते हुए सुना गया। उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स में काफी आक्रोश था। उन्होंने कहा कि कई लोग कहते रहते हैं कि अंबेडकर ने हमें संविधान दिया। वे उसके गुण गाते रहते हैं। (संविधान बनाते समय) वह अपना कुछ भी लेकर नहीं आए थे। वह सब एक स्टेनोग्राफर द्वारा लिखा गया था। स्टेनोग्राफर ने इसे टाइप किया था। फिर एक व्यक्ति को यह सत्यापित करना होता था कि जो टाइप किया गया है वह सही है या नहीं। अम्बेडकर का यही काम था। पुलिस ने कहा कि आईपीसी की धारा 153, 153A(1)(a), 505(1)(b), और 505(2) और धारा 3(1)(r), 3(1)(u) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(v) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article