बालकनी से संदिग्ध हाल में गिरी महिला, पति गिरफ्तार

Must read

नई दिल्ली। दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में पति के हमला करने के बाद पत्नी बालकनी से गिर गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पीड़ित मुस्कान के सिर पर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के सिलसिले में आरोपी पति वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को महिला और उसके पति के बीच झगड़े के बाद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला घर की तीसरी मंजिल से गिरी थी। उन्होंने बताया कि फ्लैट के कमरों के फर्श, सीढ़ियों और छत पर खून के धब्बे पाए गए। अपराध टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें हमले और हाथापाई के संकेत मिले। इस बीच, इमारत में छिपे घायल महिला के पति को पुलिस ने उस समय पकड़ लिया, जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने कहा, उसके कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए और उसका हाथ भी घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) राजेश देव ने कहा कि पूछताछ के दौरान वसीम ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 20 दिन पहले मुस्कान से हुई थी। 5 जुलाई को रात करीब 10:30 बजे उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद वसीम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके सिर पर चीनी मिट्टी के बर्तन और पैन से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान जब उसने अपना बचाव किया तो वसीम भी घायल हो गया। डीसीपी ने बताया कि महिला बचने के लिए घर की बालकनी की ओर भागी और गिर गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article