बरेली में सीरियल किलर का खौफ, 9 महिलाओं की हत्या

Must read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक सीरियल किलर का खौफ बना हुआ है। पुलिस ने इस सीरियल किलर के तीन स्कैच जारी किए हैं। बता दें कि यह सीरियल किलर पिछले 14 महीनों में 9 महिलाओं की रहस्यमय तरीके से हत्या कर चुका है। वहीं एसपी देहात मानुष पारीक ने कई इलाकों में जाकर लोगों को जागरुक किया और उन्हें आगह किया है अगर इस तरीके की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस की सूचित करें। अगर इलाके में कोई बाहरी शख्स दिखता है, तो उसके बारें में पुलिस को बताए। पुलिस ने यह वादा किया है कि खबर देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने तीन स्केच को रोडवेज, रेलवे स्टेशन, टेंपो स्टैंड समेत कई सार्वजनिक स्थानों में पर लगा दिया गया है। लोगों से कहा गया है कि यदि स्केच वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली थाना शाही क्षेत्र में महिलाओं की हत्या का ये सिलसिला पिछले साल से शरू था। पिछले 14 महीनों में 9 महिलाओं की रहस्यमय तरीके हत्या कर दी गई है। वो भी एक ही तरीके से, बीते 2 जुलाई को भी एक महिला की हत्या इस इलाके में हुई थी। जितनी भी महिलाओं की हत्या हुई है उनमें से ज्यादा महिलाएं शाम को खेत से काम करके लौट रही थीं। साथ ही मरने वालों की अधिकांश उम्र 45 से 65 वर्ष है, यानि अधेड़ उम्र की महिलाओं को ही शिकार बनाया जा रहा है। साथ ही हत्या करने के बाद लाश को खेत में ही फेंक दिया गया। वहीं लगातार हो रही हत्याओं से शाही थाना क्षेत्र में शाम होते ही पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है। एक के बाद एक महिलाओं की हत्या से इलाके में इस कदर दहशत है कि अब महिलाएं घर के काम से भी शाम के बाद निकलने से डर रही हैं। गांव के पुरुष भी रात होने से पहले ही घर को लौट आते हैं। 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article