फटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

Must read

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट होने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और सात लोग घायल हैं। मृतकों में फैक्ट्री संचालक भी शामिल है। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास के लोग सहम गए। जोर की आवाज के साथ धमाका हुआ। घनी आबादी में स्थित पटाखा फैक्ट्री अभय गुप्ता की है। विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव में जुटी है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल इलाके की है। जहां पटाखा फैक्ट्री का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। बताया जाता है कि पटाखा बनाने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में वहां कार्यरत सात लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग की टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। समाचार के लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं विस्फोट के बाद जिम्मेदारों पर सवाल उठ रहे है कि घनी आबादी में पटाखा फैक्ट्री संचालन की जानकारी कैसे नहीं लगी। वहां पर आग बुझाने के यंत्र थे या नहीं यह भी बड़ा सवाल है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article