प्रेमिका के दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या, नदी में फेंका

Must read

मधुबनी। बिहार में मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के भुतही बलान नदी पर बने खापा पुल के समीप सोमवार को प्रेमी ने प्रेमिका को नशे की गोली देने के बाद उसके दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी।

इसके बाद शवों को नदी में फेंक दिया। पांच साल के बच्चे का शव मिल गया है। दो साल की बच्ची की तलाश चल रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़ जमकर पिटाई की। प्रेमिका को भी मारा। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से पुलिस को नशे की गोलियां मिली हैं उधर, अस्पताल में भर्ती प्रेमी मौका देख भाग गया, हालांकि आधा घंटे बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से दो आधार कार्ड भी मिले हैं। शराब तस्करी में भी उसकी संलिप्तता सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे एक कार से महिला और पुरुष निर्मली की ओर से भुतही बलान नदी पर बने खापा पुल पर आए। उनके साथ दो बच्चे थे। नशा करने के बाद पुरुष ने बच्चों की गर्दन मरोड़कर नदी में फेंक दिया।यह देख एक व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जुटे। नदी से बच्चे को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का पता नहीं चला।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी डोमी साफी की पत्नी 30 वर्षीय अनीता देवी है। उसका प्रेम संबंध लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी जयप्रकाश मंडल के साथ लगभग 10 वर्षों से चल रहा था, तब दोनों अविवाहित थे। जयप्रकाश को कोई बच्चा नहीं है। अनीता का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। अनीता अपने दोनों बच्चों पांच साल के प्रिंस और दो साल की सृष्टि को साथ लेकर पांच दिन पहले घर से प्रेमी जयप्रकाश के साथ निकली थी।अनीता के मुताबिक प्रेमी ने उसे घोघरडीहा स्थित एक रेस्ट हाउस में रखा। सोमवार को कहा कि घूमने चलते हैं। वह उसे कार से खापा पुल पर लाया और उसे कोई टेबलेट खिला दी। लोगों के हो-हल्ला व मारपीट करने के बाद उसे होश आया, तब उसे पता चला कि दोनों बच्चों को आरोपी ने मार दिया है। घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्ची के शव को खोजने का प्रयास जारी है। नशे की गोली का प्रयोग किया गया था। मौके से नशे की गोलियां मिली हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article