पार्क में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Must read

गाजियाबाद। वसुंधरा के आदर्श पार्क में मंगलवार सुबह 10 बजे युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान 22 वर्षीय अमित सोनी निवासी तेजगांव, रायबरेली के रूप में हुई है। आदर्श पार्क मंगलवार सुबह पांच बजे से लोग पार्क में टहल रहे थे। सुबह 10 बजे पेड़ की शाखा से 20 फुट की ऊंचाई पर युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारा और कपड़ों की तलाशी ली। उसकी जेब से आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मिले। इनमें कोई सुसाइड नोट नहीं था। मृतक अमित सोनी पुताई का काम करता था। वह साहिबाबाद गांव में किराए के मकान में रहता था। पास के लोगों को यह हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article