पांच लोगों की बेरहमी हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Must read

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी इलाके में एक भाई ने दिल दहला देने वाला खूनी खेल खेला। उसने दूल्हा और दुल्हन समेत पांच लोगों की हत्या कर दी और खुद को गोली मारकर उड़ा लिया। इस वारदात से पूरा मैनपुरी सन्न है।
दूल्हा-दुल्हन, छोटा भाई, अपने बहनोई और एक छोटे भाई के दोस्त को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने वाले शिववीर पर पूरे परिवार को खत्म करने का जुनून सवार था। उसने हत्या करते समय हर किसी पर कई-कई वार किए, ताकि कोई जिंदा न रह सके। शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसकी बेरहमी की गवाही दे रही है। शिववीर ने सबसे ज्यादा गुस्सा नवविवाहित जोड़े पर उतारा। उसने दूल्हे पर आठ और दुल्हन पर पांच जानलेवा प्रहार किए थे। हत्याकांड के बाद शवों के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार दूल्हा सोनू के शरीर पर आठ घाव थे। उसके सिर, माथा, चेहरा, गर्दन, छाती, हाथ और कलाई पर बांक मारा गया था। दुल्हन सोनी की गर्दन, चेहरा, हाथ पर पांच घाव थे। शिववीर ने छोटे भाई भुल्लन पर भी बेरहमी दिखाई थी। उसके शरीर पर गर्दन, चेहरा व कंधे पर घाव थे। बहनोई सौरभ के गर्दन, गाल व थोड़ी और भुल्लन के दोस्त दीपक उपाध्याय के शरीर पर गर्दन व कलाई पर तीन घाव थे। वहीं शिववीर का सिर गोली लगने से फटा हुआ था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मृत्यु का कारण स्पष्ट हो गया है।
65 साल के पिता सुभाष यादव की आंखों से बहती आंसुओं की धार थम नहीं रही। वह कहते हैं कि मैं क्यो बच गया, मुझे भी मार डालता। अब इस उम्र में पूरे घर को कैसे संभालूंगा। शनिवार की काली सुबह सुभाष यादव के परिवार कहर बनकर टूटी। रोते-रोते सुभाष यादव ने बताया कि शिववीर सबसे बड़ा था। कई कारोबार किए, परंतु घाटे में ही रहा। सबकुछ गिरवी रख दिया था। फिर भी पैसे मांगता था, इसी बात की लड़ाई थी। पर ऐसा करेगा, ये तो सपने में भी नहीं सोचा था। सगे भाईयों, बहू और बहनोई को मारते समय भी उसके हाथ नहीं कांपे। मुझ पर भी वार किया, परंतु बांका उलटा था। अब सोचता हूं कि मैं भी मर जाता। सब कुछ खत्म कर गया और पूरे घर को बर्बाद कर गया। खेत गिरवी है, जेवर भी गिरवीं है। अब उनको कौन छुड़ाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article