पत्रकारों की समस्याओं को केंद्र और राज्य सरकारों को तक पहुंचा कर उनका निराकरण कराएंगे : संजय सिंह

Must read

-भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोयंबटूर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

कोयंबटूर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की तमिलनाडु इकाई द्वारा कोयंबटूर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक व सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने की। आयोजन का प्रमुख विषय संगठन को दक्षिण भारत में बढ़ाना तथा पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण करना और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाना था। इस अवसर पर संजय सिंह ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को संसद और विधानसभा के सदनों में उठवाया जाएगा। और सरकार से इस बात पर चर्चा की जाएगी कि पत्रकारों को जल्द से जल्द अधिक सुविधाएं प्राप्त हों। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, कल्याण और विकास को लेकर सरकार को विभिन्न मांगे पेश कर चुका है। इनमें पत्रकारों की सुरक्षा, इश्योरेंस और आवास की मांगे प्रमुख हैं। लेकिन अभी तक राज्य और केंद्र सरकार ने इन मांगों पर कोई गौर नहीं किया है। आए दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा मदद नहीं मिल पाती है। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व हिमांशु राय ने किया जबकि महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व एडवोकेट विनय कुमार दुबे ने किया। दुबे ने पत्रकारों की बढ़ती समस्याओं और उनके कल्याण के लिए सभी को मिलकर सरकार से गुहार लगाने का सुझाव दिया। साथ ही उन्होंने दक्षिण भारत में संगठन की एकता और कार्यशैली को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं लखनऊ के पत्रकार हिमांशु राय ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने का अपने प्रयासों का जिक्र किया। इनके अलावा संगठन सचिव जितेंद्र पांडेय, संयोजक संजय मल्होत्रा, भानु प्रताप सिंह, झारखंड कार्यकारिणी सदस्य संतोष पाठक तथा तमिलनाडु अध्यक्ष सगईराज आदि ने चेन्नई, कोयंबटूर व अन्य जिलों से आए सभी साथी पत्रकारों की समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द सुलझाने का दावा किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article