पत्नी के लिए पति के पास नहीं था समय, पत्नी दूसरे के साथ भागी

Must read

नोएडा। पति द्वारा पत्नी को समय न देने के कारण एक महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ दूसरे मर्द के साथ भाग गई। पति की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने महिला को बंगलुरु से खोज निकाला। जानकारी के अनुसार सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के बिशनपुरा में पति के साथ किराए पर रहने वाली महिला अपने बच्चे संग एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। वहीं, नोएडा पुलिस ने महिला को बंगलुरु से खोज निकाला। महिला ने पति पर कई आरोप लगाए और पति के साथ न जाकर माता-पिता के साथ चली गई। कुछ दिन पहले पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के रहने वाले व्यक्ति ने एक सप्ताह पूर्व गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 14 अक्तूबर की शाम घर लौटे तो पत्नी और दो वर्षीय बच्चा घर पर नहीं था। घर पर रखे जेवरात और रुपये भी नहीं थे। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो मोबाइल फोन की लोकेशन बेंगलुरु में मिली। पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची तो वह एक युवक के साथ थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति सुबह ऑफिस चला जाता था और शाम को आता था। घर आने के बाद बार-बार दरभंगा में गांव लौटने की बात करता था, जबकि वह वापस गांव नहीं जाना चाहती। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पास समय की कमी थी। इसी दौरान वह एक युवक के संपर्क में आई और वह उसे अपने साथ ले गया। महिला ने पति पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। वहीं, सकुशल बरामद होने के बाद महिला ने माता-पिता के साथ जाने पर सहमति जताई। पुलिस ने महिला को उसके माता-पिता के सुपुर्द करते हुए पति को हिदायद देकर घर भेज दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article