पत्नी की हत्या कर बेड पर छिपा दिया शव

Must read

रायपुर। एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को बेड ही छुपा दिया। हैरत की बात है कि आरोपी पति उसी बेड पर सोता था। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्यारे पति ने दो दिन पहले वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन बाद जब लाश से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो महिला की हत्या का पता चला। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस खौफनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुरानी बस्ती थाना के सीएसपी राजेश चैधरी ने बताया कि टिकरापारा थाने में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि इस महिला की हत्या उसके पति ने की है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article