नौ महीने की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

Must read

गुरुग्राम। न्यू पालम विहार फेज-एक इलाके में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने नौ महीने की बच्ची को कुचल दिया। उसे स्वजन नजदीक अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। शिकायत के आधार पर बजघेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के गांव बगाली टोला निवासी रुपन कुमार न्यू पालम विहार फेज-एक में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर दो बजे उनका छह वर्षीय बेटा गौतम अपनी नौ महीने की बहन शिंदू के साथ घर के आगे गली में बैठा था। उसी समय द्वारका एक्सप्रेस-वे की तरफ से तेज रफ्तार कार (एसयूवी, महेंद्रा) आई और शिंदू को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे पार्क अस्पताल में पहुंचाया, जहां कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया गया। आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया था। इस आधार पर पुलिस आरोपित की पहचान कर रही है। बता दें कि गलियों में भी लोग नियंत्रण में वाहन नहीं चला रहे हैं। रफ्तार इतनी अधिक हाेती है कि जब तक चालक संभलते हैं तब तक हादसा हो जाता है। शहर में इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोग संभलने को तैयार नहीं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article