नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। किशोरी की मां पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका परिवार सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में किराये पर रहता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर उनकी 13 साल की बेटी किसी काम से बाहर गई थी। जब रात तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। कादीपुर गांव के बाहर किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घरवाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। किशोरी ने होश आने पर बताया कि दोपहर में तीन युवक उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए फिर उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article