नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Must read

नई दिल्ली। दिल्ली में 16 वर्षीय लड़की के साथ 21 वर्षीय शख्स ने कई बार दुष्कर्म के घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई। यह मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की। जिसे पटेल नगर के एसवीबीपी अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के दौरान पता चला कि वह छह सप्ताह की गर्भवती है। इस संबंध में पुलिस को एसवीबीपी अस्पताल से सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम के लेडी हार्डिंग अस्पताल जाने पर पता चला कि वह नाबालिग छह सप्ताह की गर्भवती है। दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर ने उसकी काउंसलिंग की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी मौसी के गांव में मुकेश नाम के शख्स ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं मुकेश दिल्ली में उसके घर भी आया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article